फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैबिनेट मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी से स्कूटी सवार को लगी टक्कर, युवक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के काफिले में शामिल गाड़ी ने उधम सिंह चौक के पास एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया। उसे होमगार्ड के जवान सतपाल सिंह ने उसी गाड़ी में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिटी स्कैन के लिए रेफर किया गया, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता अपने काफिले के साथ लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में पहुंचे थे। इसके बाद करीब चार बजे वह काफिले के साथ लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही मंत्री का काफिला उधम सिंह चौक की तरफ पहुंचा, तभी उसमें शामिल एक गाड़ी ने दूसरी साइड से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार झांसा रोड निवासी युवक हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उधम सिंह चौक पर ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान ने युवक को संभाला और उसी गाड़ी में उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी युवक से मिलने शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ डीसी शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया सहित अन्य अधिकारी भी थे। यहां कैबिनेट मंत्री ने युवक के पिता रमेश से बातचीत की और हर्ष का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही उन्होंने प्रशासन को युवक का उपचार निशुल्क करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें