फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कूटी चालक ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। सेक्टर-पांच में सैर कर रही महिला के गले से स्कूटी चालक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला की चेन 13 ग्राम की थी। थाना सदर में दर्ज शिकायत में सेक्टर-पांच निवासी महिला ने बताया कि वह अपने पड़ोसन के साथ शाम के समय सेक्टर में सैर कर रही थी। सेक्टर की गली से गुजरे तो स्कूटी पर एक युवक आया। उसने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। उसकी चेन करीब 13 ग्राम की थी। छीनाझपटी के बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें