कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम को लेकर बैठक में महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के पदाधिकारी व सदस्
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना का 31वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर प्रोत्साहित करने के लिए विद्या भारती सभागार गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में चार अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान मुनीश मित्तल एवं महासचिव संजीव गर्ग ने बताया कि इस छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अवसर पर सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि होंगे। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य एवं श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 102 आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्तियां वितरित की जाएंगी। इसके लिए मैसी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने तैयारियां कर रखी हैं। साथ ही छात्रवृत्ति पाने वाले बच्चों के परिवारों को भी जानकारी दे दी गई है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रधान मुनीश मित्तल एवं महासचिव संजीव गर्ग ने बताया कि छात्रवृत्ति कार्यक्रम के उपरांत मैसी परिवार के हरियाली तीज-2024 उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भी पारंपरिक हरियाणवी नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय खाद्य विशेषता वाले भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के लिए फ्री में मेहंदी विशेषज्ञों द्वारा लगाई जाएगी।