फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सतयुग संगीत कला केंद्र के 10 दिवसीय समर कैंप संपन्न, प्रतिभागी सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतयुग संगीत कला केंद्र में समर कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों के साथ आयोजक। विज्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतयुग संगीत कला केंद्र शीला नगर में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। प्रतिभागियों सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को उभारना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। समर कैंप में विद्यार्थियों को गिटार, कोंगो, वेस्टर्न डांस, सेमी क्लासिकल डांस, जुंबा सिखाए गए। कैंप में बच्चों ने गुणात्मक व कलात्मक विकास के लिए गतिविधियों में भाग लेकर अपने ज्ञान में बढ़ोतरी की। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कैंप में सीखी हुई विभिन्न प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। केंद्र के शिक्षक सरदार अमरजीत, मोहित एवं अतिथि शिक्षकों लिपिका और नितेश ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। संगीत कला केंद्र की प्राचार्य अनु ललित ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों ने 10 दिन में जो सीखा उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें