फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से चार गांव में बनाए जाएंगे सरस्वती सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड महुआ खेड़ी, संघौर, मुकुरपुर और बिहोली में सरस्वती चैनल के किनारे पर सरस्वती सरोवरों का निर्माण करेगा। इन गांवों के अलावा सरस्वती चैनल के किनारे स्थित अन्य गांवों में भी सरस्वती सरोवर का निर्माण करने की योजना है। शुक्रवार को बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने चार गांवों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने सरस्वती सरोवर बनाने के स्थल का जायजा लिया। उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि यह सरोवर सरस्वती चैनल के निकट गांव की पंचायती जमीन पर बनाने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि चारों गांवों में सरस्वती सरोवर बनाने की जगह का निरीक्षण कर लिया गया है। यह चारों स्थल सरस्वती चैनल के किनारों पर स्थित है। इन चारों गांवों में सरस्वती सरोवर बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इन सरोवरों को लेकर बोर्ड के विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और योजना बनाकर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार प्राचीन सरस्वती नदी के जल को रिचार्ज करके डार्क जोन की समस्या को दूर किया जाएगा। इन सरोवरों के निर्माण से बारिश का पानी भी एकत्रित किया जाएगा। इससे भूजल के स्तर में सुधार होगा, इसके अलावा लोगों को पानी भी सहजता से मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें