फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संजीव कुमार बाबैन सब यूनिट के प्रधान, अनिल सैनी सचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बाबैन सब यूनिट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए रामसरन माजरा कंप्लेंट सेंटर में एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संजीव कुमार को प्रधान चुना गया। अनिल सैनी को सब यूनिट का सचिव बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों ने स्वागत किया। प्रधान संजीव कुमार ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। संजीव कुमार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया। इस अवसर पर धर्मवीर चहल, कर्मवीर संधू, रमेश कुमार, गुलजार सिंह और सुनील सैनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी पर विश्वास व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें