फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरमत समागम में संगत ने गुरु दरबार में भरी हाजिरी

विज्ञापन
पिहोवा। संतसमागम को संबो​धित करते राज्यमंत्री संदीप सिंह।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र, पिहोवा। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को मानव सेवा के कार्य करने और परमात्मा का नाम जपने का संदेश दिया। उनके सिद्धांतों का अनुसरण करके हमेशा तरक्की की राह पर बढ़ा जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर अनाज मंडी में महान गुरमत समागम आयोजित किया गया। ताकि समाज की युवा पीढ़ी जो धर्म से विमुख होती जा रही है, वह इस समागम के जरिए संत महात्माओं से रूबरू होकर अपने जीवन के असली उद्देश्य को पहचान सकें।
विज्ञापन

ये विचार राज्यमंत्री संदीप सिंह ने व्यक्त किए। अनाज मंडी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष गुरमत समागम में बतौर आयोजक कहा कि यह उत्सव साहिब श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उपलब्धियों और विरासत का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि उनकी संपूर्ण शिक्षाएं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में संग्रहित हैं, इस बार श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष गुरमति समागम को असंख्य श्रद्धालुओं के समक्ष आयोजित किया गया है। उन्होंने आई हुई साध संगत, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं सहित सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह विशेष गुरमति समागम सफलतापूर्वक आयोजित हो पाया है। समागम में छोटे बच्चों द्वारा पांच प्यारे का स्वरूप धारण कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका।

परमात्मा का नाम और सिमरन ही बेड़ा पार कर सकता है : बाबा गुरविंदर सिंह
डेरा उदासीन अखाड़ा मांडी साहिब के मुखी संत बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि जीवन में केवल परमात्मा का नाम और सिमरन ही भवसागर से बेड़ा पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह माया में फंसे लोग परमात्मा को भूलकर दुख तकलीफों के भागी बन रहे हैं। जिसने परमात्मा के नाम का ध्यान लगा लिया। दुख तकलीफ उसके नजदीक भी नहीं आते। उसके आंगन में केवल उजाला ही उजाला होता है। महंत बंसी पुरी ने समागम में कहा कि पिहोवा एक धार्मिक नगरी है। यहां पर सिखों के सात गुरुओं ने अपने चरणकमलों से इस धरती को निहाल किया।
विज्ञापन


अंबाला रोड पर मिली खंडा चौक की सौगात
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा के निर्माणाधीन ड्रेन पुल के नजदीक खंडा चौक बनाया जाएगा, जिसके निर्माण और सुंदरीकरण के लिए राज्यमंत्री ने अपने निजी कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में पिहोवा में एक विशाल शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें इच्छुक व्यक्ति पाकिस्तान ननकाना साहिब गुरुद्वारा में दर्शन करना चाहते हैं, उनके वीजा के लिए कागजी कार्रवाई एवं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करवाने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष इसी तरह का समागम फिर से आयोजित किया जाएगा।

मधुर कीर्तन कर आई हुई संगत को किया निहाल
विशेष गुरमति समागम में तख्त श्री पटना साहिब से आए भाई सरबजीत सिंह ने मधुर कीर्तन कर आई हुई संगत को निहाल किया और कहा कि गुरु के समक्ष अरदास करने से हर कार्य में गुरु स्वयं हाजिर होकर उस कार्य को संपूर्ण करता है। विशेष गुरमति समागम में मंच का संचालन तेजेंद्र स्याहपोश ने किया। विशेष गुरमति समागम में पहुंचे संत बाबा गुरविंद्र सिंह मांडी साहिब वाले, संत बाबा मणि सिंह जुरासी वाले, महंत महेश मुनि बड़ा अखाडा, साधु समाज के अध्यक्ष, महंत बंसीपुरी, महंत तरणदास, महंत चमन गिरी, महंत लाल गिरी, महंत ईश्वर दास शास्त्री, संत प्रेम अराधना नंद, महंत सर्वेश्वरी गिरी, महंत राम दत्त गिरी, निहंग बाबा शेर सिंह सहित कई संतों ने भी अपने विचार रखे।

पिहोवा। संतसमागम को संबोधित करते राज्यमंत्री संदीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें