फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सम्राट सिंह की एचएफ गाय ने बनाया एशियाई रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा के गांव निवारसी के पशुपालक सम्राट सिंह की होल्स्टीन फ्रीजियन (एचएफ) गाय ने इतिहास रच दिया। पशु मेले के आखिरी दिन इस गाय ने दो दांत मिल्किंग कैटेगरी में 24 घंटे में 59.60 किलो दूध देकर एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उपलब्धि पशुपालकों के लिए न केवल गर्व का विषय है बल्कि देशी-विदेशी नस्लों के संवर्धन और वैज्ञानिक प्रबंधन की मिसाल भी पेश करती है। सम्राट सिंह ने बताया कि गाय की उन्नत नस्ल, संतुलित आहार, नियमित देखभाल और आधुनिक डेयरी प्रैक्टिस के कारण यह संभव हुआ। मेले में मौजूद विशेषज्ञों और पशुपालकों ने इस उपलब्धि की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें