फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साक्षी और हर्षदीप सिंह बने बेस्ट स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में साक्षी और हर्षदीप सिंह को बेहतर प्रदर्शन करने पर बेस्ट स्वयंसेवक चुना गया। प्राचार्य सविता कुमारी ने स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हम निस्वार्थ भाव से सेवा करें। कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप कुमार ने सात दिनों तक चले शिविर की गतिविधियों के बारे में बताया। स्वयंसेविका साक्षी ने बताया कि शिविर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, प्राथमिक चिकित्सा शिक्षा, यातायात के नियमों का पालन, सोशल मीडिया, भ्रूण हत्या, जीवन में बढ़ते मोबाइल का प्रयोग सहित कई मुद्दों पर अभियान चलाकर सात दिनों तक स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें