कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर एरिया में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। शांति नगर स्थित साधुराम आश्रम में बुधवार को स्वामी नारायण गिरी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह हवन के बाद आश्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। आश्रम की तरफ से ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ करीब एक घंटे की शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं एवं संत महात्माओं ने प्रभु भक्ति, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। कीर्तन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद