फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साई कुरुक्षेत्र की हॉकी टीम ने जीता रजत पदक

Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा की हॉकी टीम ने ऑल इंडिया इंटर साई हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। इससे संस्थान में खुशी की लहर है। साई सेंटर में शनिवार को खिलाड़ियों के पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
सेंटर की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया और पदक देकर सम्मानित किया गया। एडी बाबू राम रावल ने टीम के सभी सदस्यों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। प्रशिक्षक नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि साई की ओर से 11 से 15 फरवरी बीच एनएसएससी बंगलूरू में ऑल इंडिया इंटर साई हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक हासिल किया। यह टीम और जिले के लिए बहुत बडड़ी उपलब्धि है। इन खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। चीफ कोच सुदेश शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक नरेंद्र ठाकुर, उप महानिदेशक ललिता शर्मा, साई प्रभारी एडी बाबू राम रावल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वड़ैच, राजविंद्र कौर, सत्य नारायण, राहुल सांगवान, सेवानिवृत चीफ कोच गुरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें