फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ओम साईं राम के जयकारे लगा झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री शिरड़ी साईं मंदिर में वीरवार को साईं भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर में अलसुबह से पहुंचे साईं भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। श्री शिरड़ी साईं मंदिर संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि सच्चा व्यक्ति ही अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार होता है। ईमानदार व्यक्ति ही विश्वास का पात्र बनकर समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति अपनी विश्वसनीयता के कारण सबकी दृष्टि में मान-सम्मान का पात्र बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोपहर को मंदिर से श्री सांई पालकी निकाली गई, जिसमें भक्तों ने साईं भजन गाते हुए श्रद्धा भाव से भाग लिया। प्रवचनों के बीच-बीच में भक्तों ने ओम साईं राम के जयकारे भी लगाए। जहां भजन गायकों ने साईं भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया तो वहीं शाम के समय मंदिर परिसर में होने वाली आरती में साईं भक्तों ने भाग लिया। साईं आरती में श्याम सुंदर सेठी, परविंद्र मनचंदा, राजेश्वर, सुरेश कुमार, प्रवीण शर्मा, रमन बंसल, सत्य प्रकाश, धीरज मेहता, तरुण, गगनदीप, गौरव गर्ग, कमलेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें