कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में बीफार्मेसी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. आनंद कुमार ने विद्यार्थियों को परिसर में अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल तैयार करने में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी किसी समस्या की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों के बारे में बताया। इसके साथ ही छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को वहां के नियमों, अनुशासन और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। संस्थान की निदेशक प्रो. नीरा राघव ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी होना भी जरूरी है। संवाद