कुरुक्षेत्र। जिला सड़क सुरक्षा समिति, सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी तथा ब्लैक स्पाॅट के संदर्भ में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजन 30 अक्तूबर को सायं चार बजे लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शांतनु शर्मा करेंगे। सभी संबंधित विभाग पिछली बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे तक जिला सड़क सुरक्षा समिति आरटीए विभाग के कार्यालय में भिजवानी होंगी ताकि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की पीपीटी समय रहते तैयार की जा सके। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण उर्मिल श्योकंद ने दी है। संवाद