फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेफ सिटी टीम ने स्कूली बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्राओं को दुर्गा एप डाउनलोड करवाती महिला पुलिसकर्मी। पीआरओ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेफ सिटी की टीम ने धन्ना भगत स्कूल में छात्राओं को महिला के खिलाफ अक्सर होने वाले अपराधों व उनसे बचने के बारे में जानकारी के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। छोटे बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेफ सिटी टीम की कांस्टेबल रीना ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप लांच की गई है। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी। इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें