फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साधु की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर उमरी चौक के पास वाहन की टक्कर लगने से एक साधु की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, मगर शिनाख्त न होने के चलते शव को 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखा दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में माईचंद निवासी ज्योतिसर ने बताया कि उसने एक साल पहले ही साधु वेश धारण किया है। वह ब्रह्मसरोवर समेत अन्य मंदिरों में सेवा करता है। वह जीटी रोड पर शनिदेव मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था। उसके साथ अन्य साधु भी आए थे। बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने एक साधु को जीटी रोड क्रॉस करते समय टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें