फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मैकेनिक के खाते से निकाले 94500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शातिर ठग ने एक मैकेनिक के साथ 94 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने बगैर कोई ओटीपी लिए पीड़ितों के खाते से तीन बार में रकम निकाल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है। शिकायत में विनोद अरोड़ा निवासी शाहाबाद ने बताया कि वह इस्माईलाबाद में एसी और फ्रिज रिपेयर का काम करता है। उसका केनरा बैंक में खाता है। 16 अगस्त की रात को उसके खाते से किसी ने एक बजे के करीब 24500, दो बजे के करीब 30 हजार और तीन बजे के करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसको लेकर न तो उसके पास ओटीपी आया और न ही उसने कोई जानकारी किसी से साझा की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें