फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 39999 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर शातिर ठग एक उपभोक्ता के खाते से 39,999 रुपये निकाल ले गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरि प्रेम वासी सेक्टर-5 ने सदर थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके पास 2 जून शाम 5:40 बजे कॉल आई थी। उक्त व्यक्ति ने उसे एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एक लिंक भेजा और नया क्रेडिट कार्ड अप्लाई की जानकारी दी थी। इसके उसने उससे ऑनलाइन केवाइसी कराने की मांग रखी थी। जैसे ही उसने अपने मोबाइल से लिंक पर क्लिक किया तो उसने उसका मोबाइल हैक हो गया था तथा उसके अकाउंट से 39,999 रुपये की स्थानांतरित हो गए थे। उसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें