शाहाबाद। जरूरतमंदों को उपयोगी वस्त्र वितरित करने के दौरान रोटरी क्लब शाहाबाद के सदस्य। विज्ञप्त
शाहाबाद। रोटरी क्लब शाहाबाद की ओर से मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में उपयोगी वस्त्र वितरण सेवा परियोजना के तहत जरूरतमंद लोगों को 550 पैकेट उपयोगी वस्त्र वितरित किए गए। रोटरी क्लब शाहाबाद के प्रधान रो. डॉ. आरएस घुम्मन ने बताया कि सेवा परियोजना का उद्देश्य सर्द मौसम में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सम्मान और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है। रोटरी क्लब समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मां शाकुंभरी देवी मंदिर के प्रधान सुरेंद्र जैन एवं मंदिर सभा के सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. संदीप ऋषि ने कहा कि यह परियोजना मानव सेवा के प्रति रोटरी क्लब की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।