फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी में भेंट किए पंखे

विज्ञापन
लाडवा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी में पंखे भेंट करते रोटरी क्लब के पदा​धिकारी व अन्य। 
विज्ञापन
लाडवा। सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंखे भेंट किए। रोटरी सचिव दुर्गेश गोयल ने बताया कि क्लब की तरफ से विद्यालय बनी में बच्चों की सुविधा के लिए पंखे भेंट किए। पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष राकेश खुराना ने कहा कि रोटरी की तरफ से देश से पोलियो समाप्त करने के पश्चात भारत को शत प्रतिशत शिक्षित बनाने के उद्देश्य से स्कूलों को हैप्पी स्कूल बनाने का प्रकल्प रखा गया है, जिसके अंतर्गत बच्चों को सम्मान के साथ शिक्षा देने के उद्देश्य से ये पंखे भेंट किए गए। रोटरी प्रधान संजीव जिंदल ने कहा कि रोटरी एक ऐसी संस्था है जो जरूरतमंद की जरूरतों को पूरा करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें