फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने किया नगर कीतर्न का अभिनंदन

Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत को समर्पित भव्य महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से आरंभ होकर गांव अजराना कलां तक निकाला गया। रोटरी क्लब के तत्वाधान में किशनगढ़ रोड पर नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। क्लब प्रधान तथा स्कूल प्रधानाचार्य डाॅ.आरएस घुम्मन ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत मानवता, त्याग और धर्म रक्षा का अद्वितीय संदेश देती है। संगत को श्रद्धापूर्वक जल सेवा प्रदान की और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी सचिव विक्रम गुप्ता, राज कुमार गर्ग, डाॅ.एसएस आहूजा, कॉर्डिनेटर मनिंद्र सिंह घुम्मन तथा मोनिका घुम्मन, उपप्रधानाचार्य सतबीर सिंह, प्रबंधक मनोज भसीन, विपिन बत्तरा तथा स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें