शाहाबाद। मंदिर में पंखे भेंट करते रोटरी क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म महावीर हनुमान मंदिर में नौ पंखे भेंट किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी सचिव विक्रम गुप्ता ने की। रोटरी प्रधान डाॅ. आरएस घुम्मन ने कहा की रोटरी क्लब समाज हित में समय-समय पर सेवा कार्य आयोजित करता रहता है और आगे भी करता रहेगा। यह प्रोजेक्ट राजकुमार गर्ग एवं उनकी पत्नी सुनील गर्ग की ओर से प्रायोजित किया गया है। प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह परियोजना उसी भावना का एक छोटा प्रयास है। अंत में मंदिर कमेटी की तरफ से रोटरी प्रधान डाॅ. आरएस घुम्मन, राजकुमार गर्ग, सुनील गर्ग और गीता गोयल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महेश गोयल, विरेंद्र ठकराल, एसएस खुराना, मदन गंभीर, संजीव कालडा, रवि कांत शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शाहाबाद। मंदिर में पंखे भेंट करते रोटरी क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति