पिहोवा। रोटरी क्लब ने समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। क्लब ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक की कुर्सियां भेंट कीं। एसएचओ जानपाल ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि क्लब का यह योगदान न केवल पुलिसकर्मियों के कामकाज को आसान बनाएगा, बल्कि यहां आने वाले नागरिकों को भी काफी राहत देगा। ऐसे सहयोगात्मक प्रयास समाज में सामंजस्य और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। रोटरी क्लब का यह कदम न केवल जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायक है, बल्कि अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस प्रकार के प्रयास के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर एसआई महेंद्र पाल, लोकित, सोनू, सुभाष, राजेंद्र, शिव कुमार, दविंदर सहित अन्य क्लब के सदस्य मौजूद रहे।