फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने 75 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर

विज्ञापन
शाहाबाद। जरूरतमंदों में स्वेटर व सूट वितरित करते रोटरी क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : बिसवां कोटरा पुल के पास काली पन्नी में लिपटे मिले शव के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से महर्षि मार्कंडेय मंदिर परिसर में 0 से 5 वर्ष आयु के जरूरतमंद बच्चों को 75 वूलन स्वेटर और सूट वितरित किए गए। ठंड के मौसम में छोटे बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराकर सामाजिक दायित्व निभाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी सचिव रो. विक्रम गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य है। रोटरी प्रधान रो. डॉ. आरएस घुम्मन ने बताया कि ठंड में कई बच्चों के पास गर्म कपड़ों की कमी रहती है, इसलिए क्लब ने इस पहल को आगे बढ़ाया है। उन्होंने माता-पिता से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की। प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. विवेक अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को टीम भावना और सहयोग के साथ आयोजित किया गया। मास्टर नरेंद्र शर्मा ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रो. डॉ. एसएस आहूजा, रो. राज कुमार गर्ग, रो. दीपक कक्कड़, रो. समीर सेठी, रो. प्रितपाल सिंह ढिल्लों, रो. विरेंद्र ठाकुरल, रो. एसएस खुराना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें