शाहाबाद। जरूरतमंद बच्चों में बेग वितरित करते रोटरी सदस्य। संवाद
शाहाबाद। शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब की ओर से क्षेत्र के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कुल 100 स्कूल बैग वितरित किए गए। यह वितरण सरकारी प्राथमिक विद्यालय दयाल नगर, सरकारी प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 (लवकुश गेट), सरकारी प्राथमिक विद्यालय पंजैल तथा मारकंडा मंदिर के विद्यार्थियों को किया गया। जिला मुख्य सलाहकार राजकुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की पहल बच्चों के लिए प्रेरणादायक होती है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक मनीष अरोड़ा सहित शिक्षकों ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में उत्साह और पढ़ाई के प्रति लगन बढ़ाते हैं। रोटरी सचिव विक्रम गुप्ता ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु ऐसे प्रोजेक्ट नियमित रूप से किए जाने चाहिए। प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक कक्कड़ ने बताया कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी बच्चे को संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहना पड़े। रोटरी प्रधान डॉ. आर एस घुम्मन ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और नियमित रूप से स्कूल आने का संदेश दिया। इस अवसर पर रो. एससी सिंगला, प्रितपाल सिंह ढिल्लों, प्रवीण ठकराल, संदीप ऋषि, तीनों विद्यालयों का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।