फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान की छत ढही, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से गांव रावा में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। घर में सो रहे बलदेव कुमार मलबे में दबकर घायल हो गए। सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। बलदेव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे यह हादसा हुआ। परिवार के अन्य सदस्य हादसे से पहले बाहर निकल गए थे। राकेश कुमार ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिछले वर्ष भी रावा डेरे पर छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। ऐसी घटनाएं जर्जर मकानों पर चिंता बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें