शिवाला रामकुंडी का अगला प्रधान कस्बे के युवा रोहित गर्ग को चुना गया है। श्री रामकुुंडी एवं धर्मस्थान सोसाइटी के कार्यकारी प्रधान एवं चुनाव अधिकारी राजकुमार गोयल ने बताया कि शिवाला रामकुंडी के प्रधान पद के चुनाव में नामांकन भरने की अंतिम समय सीमा तक केवल रोहित गर्ग का ही नामांकन दाखिल हुआ था। समय सीमा पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध प्रधान निर्वाचित किया गया। नामांकन का प्रस्ताव दिनेश गोयल तथा मनोज सिंगला ने किया था। नामांकन के समय उनके साथ पूर्व प्रधान राकेश गोयल, रमेश बंसल, पवन कंसल, अरविंद जिंदल तथा विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।