कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों का शोषण कर रही है। रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराए जाने के लिए कई बार परिवहन मंत्री से भी चर्चा हो चुकी है, लेकिन फिर भी कर्मचारियों के हितों के लिए कोई भी फैसला नहीं लिया गया। अब सांझा मोर्चे के बैनर तले सभी रोडवेज यूनियनें 12 मई को रोहतक में बैठककर आगे की रणनीति तैयार करेंगी। उक्त जानकारी ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने दी। उन्होंने बताया कि ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक कैथल में हुई, जिसमें राज्य प्रधान माया राम उनियाल और महासचिव बलदेव सिंह मामु माजरा की देखरेख में रोडवेज कर्मचारियों ने कई मांगों को लेकर चर्चा की और 12 मई को रोहतक में सांझा मोर्चे के बैनर तले बैठक करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में प्रदेशभर की यूनियनें हिस्सा लेंगी।