फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों की हड़ताल 25 तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की पांच और छह नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल स्थगित हो गई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की बैठक हुई। साझा मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह मामू माजरा और निशान सिंह ने बताया कि 15 सूत्री मांगपत्र में से आठ मांगों पर सहमति बन गई है। इनके स्वीकृति पत्र एसीएस और डायरेक्टर जनरल ने मौके पर सौंपे। शेष सात मांगों पर चर्चा के लिए 25 नवंबर की तारीख तय हुई है। इसके बाद आंदोलन को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। हड़ताल स्थगित होने से यात्रियों को बस सेवाएं बाधित होने की चिंता से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें