फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों ने भत्तों के भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य डिपो में बैठक करते ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों में अतिरिक्त कार्य समय, रात्रि ड्यूटी और अवकाश यात्रा रियायत सहित अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनमें गहरा रोष है और उन्होंने लंबित मांगों पर मंथन बैठक की। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग उनके लाखों रुपयों को रोके बैठा है। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि 40 फीसदी कर्मचारियों को तीन साल से अवकाश यात्रा रियायत नहीं मिली। यात्रा भत्ता, अतिरिक्त कार्य समय और रात्रि ड्यूटी का पैसा भी अटका है। पांचाल ने अधिकारियों की लचर कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया। महाप्रबंधक को कई ज्ञापन दिए गए, पर कोई हल नहीं निकला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि भुगतान न होने पर वे बड़ा कदम उठाएंगे। महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने जानकारी लेकर भुगतान प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें