संवाद न्यूज, एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने मांगें पूरी नहीं होने पर मंगलवार को नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियाें की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। काफी समय से कर्मचारियों की मांगें लंबित है। इस संबंध में कई बार विभागीय उच्च अधिकारियों व सरकार से वार्ता हो चुकी है पर अभी तक उनकी मांगें नहीं मानीं गईं। इस मौके पर सचिव शेर सिंह, राज्य महासचिव बलदेव सिंह, रंजीत करोड़ा, राज्य उप प्रधान सतबीर यादव ,राकेश कुमार, मानसिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार ,राहुल, दिलबाग सिंह, रामेश्वर सिंह, राजेश सैनी, राजेश कुमार, विनोद शर्मा मौजूद रहे।