फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रचार करेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रहमसरोवर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज अब अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार रथ बनेगी, जिसके लिए जहां नौ वोल्वो बसों को गीता जयंती के रंग में रंगा गया है तो वहीं दो हजार सामान्य बसें भी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का प्रचार करेंगी। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर भी डिजिटल पेंटिंग के माध्यम से गीता जयंती महोत्सव का प्रचार किया जाएगा। जहां 48 कोस के सभी तीर्थों की दीवारों को पेंटिंग से सजाया जाएगा तो वहीं मुख्य द्वारों पर भी महोत्सव के होर्डिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही महोत्सव के साथ आमजन को जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली के बीच में पड़ने वाले सभी फुटब्रिज पर अब होर्डिंग दिखाई देंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी शहरों के मुख्य चौराहों और सरकारी भवनों पर महोत्सव के पोस्टर अब नजर आएंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज सात दिसंबर से होना है, इस महोत्सव को लेकर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां आकर्षण का केंद्र रहेंगे तो वहीं सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से स्वयं तैयार किए गए उत्पाद भी खूब वाहवाही लूटेंगे। इस महोत्सव को लेकर पूरे प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके प्रचार की जिम्मेदारी सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग को दी गई हैं। वहीं इस प्रचार में सबसे अहम भूमिका रोडवेज की नौ बसें निभाएंगी, जबकि दो हजार सामान्य बसों पर दोनों तरफ और पीछे की साइड में गीता महोत्सव के पोस्टर लोगों को महोत्सव के आयोजन की याद दिलाएंगे।


प्रदेश में होगा महोत्सव का प्रचार-प्रसार : डॉ. अग्रवाल
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज बसों के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर महोत्सव आयोजन के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। साथ ही चंडीगढ़ से दिल्ली तक सभी फुटब्रिज पर भी बैनर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें