फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें होंगी चकाचक, सरकार ने दिए 25 करोड़

विज्ञापन
अपने आ‍वास कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर हलके की सड़कों का निर्माण करने के लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी है। इस बजट से लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़कों की सूची तैयार कर ली गई है और सूची को सरकार के पास भेजकर अंतिम अनुमति ली जाएगी। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
वे सोमवार को अपने आवास कार्यालय पर लोक निर्माण विभाग नगर परिषद, सिंचाई विभाग, हुडा, पंचायती राज सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार ने थर्ड गेट से लेकर ज्योतिसर तीर्थ तक सड़क निर्माण कार्य के लिए करीब 26 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया है। इससे पहले विधायक ने विकास कार्यों के बारे में फीडबैक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए की मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक सड़क का निर्माण कार्य अक्तूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। गांव रावगढ़ को जाने वाले मार्ग में पडने वाली नहर के उपर पुल बनाने तथा नहर के साथ सड़क बनाने की मंजूरी दे दी है। इस कार्य के लिए सरकार ने सिंचाई विभाग को एक करोड़ 80 लाख रुपए के बजट की प्रशासनिक अनुमति भी जारी कर दी है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से ज्योतिसर तीर्थ और गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए योजना तैयार की है। स योजना पर सिंचाई विभाग की तरफ से 40 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। वहींज्योति नगर से पिपली रोड को क्रॉस करने के लिए एक फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ब्रहमानंद चौक से नई अनाज मंडी केडीबी रोड अभी हाल में ही बना है। यह सड़क कुछ ही दिनों में टूट गई है। ठेकेदार के माध्यम से सड़क का दुबारा निर्माण करवाया जाए। इसके अलावा एलएनजेपी अस्पताल के 100 बेड के नए भवन के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बीआर चौक से मंडी और सलारपुर रोड के साथ-साथ शहर की अन्य सड़कों का निर्माण करने के लिए सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें