फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां ओवरफ्लो होने पर गंदे पानी से भरी सड़कें

विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी के पास सड़क पर भरा सीवरेज का पानी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था को लेकर नगर परिषद द्वारा किए जान रहे दावों की पोल सोमवार को उस समय खुल गई जब मुख्य बाजार में गंदगी के कारण नालियां बंद हो गई। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो गया। सड़क पर पानी जमा होते ही दुकानदार खफा हो गए।
समाधान करने के लिए नगर परिषद (नप) के अधिकारियों को कॉल करके अवगत कराया और मामला विधायक तक भी पहुंच गया। जिसके बाद करीब एक घंटे के दौरान ही नालियां की सफाई करवाई गई, जिसके बाद दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली। उधर दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नप से शहर की नाले-नालियों के सफाई की व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। इस कारण त्योहारी सीजन में उनकी दुकानदारी पर भी संकट छा जाता है।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार शाम करीब छह बजे फव्वारा मार्केट के पास नालियों के ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी जमा होने लगा। धीरे-धीरे गंदा पानी फव्वारा मार्केट से बहते हुए पुरानी सब्जी मंडी तक पहुंच गया। इससे त्योहारी सीजन में खरीदारी कर रहे लोग और दुकानदार बेहद परेशान हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से बाजार की नालियों की सफाई नहीं की गई। मानसून से पहले और मानसून के दौरान अधिकारी नालियों की सफाई कराने का दावा करते रहे और पूरा सीजन बीत जाने के बाद भी सफाई नहीं हो पाई।
अब अचानक नालियां गंदगी से लबालब होने के कारण ओवरफ्लो हो गई और पानी के साथ गंदगी सड़क पर जमा हो गई। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। त्योहारी सीजन के चलते लोग खरीदारी करने के लिए मार्केट पहुंच रहे हैं। वीरवार को करवा चौथ का पर्व है, जिसे लेकर महिलाएं खरीदारी कर रही है। पहले ही मार्केट में आर्थिक मंदी छाई हुई है।
इस त्योहारी सीजन से उनको काफी उम्मीदें हैं, मगर नप की अव्यवस्था के कारण उनको न केवल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि उनको आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इस संबंध में नप के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि दुकानदारों से शिकायत मिली थी, जिस पर सफाई विभाग के अधिकारियों को सूचित कर नालियों की सफाई करवा दी गई।
कारोबार हो रहा चौपट
दुकानदार दीपक सिंगला ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से मंदी का दौर है। इस कारण दुकानदारी सीजनल होकर रह गई है। अभी त्योहारी सीजन के कारण लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। अब अचानक दुकान के आगे पानी जमा होने से उनकी दुकानदारी चौपट हो रही है।
विज्ञापन

लापरवाही से हुई समस्या
व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण बाजार की नालियां ब्लॉक पड़ी हैं। नप को फोन करके शिकायत की गई तो वहीं विधायक सुभाष सुधा के संज्ञान में भी मामला दिया गया। करीब एक घंटे बाद ही सफाई करवा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें