फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरी रोड से लेकर पावर ग्रिड कॉलोनी तक सड़क का होगा नवनिर्माण

विज्ञापन
Road will be renovated from Umri Road to Power Grid Colony - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की सबसे खस्ता सड़क उमरी चौक से लेकर पावर ग्रिड कॉलोनी तक का नवनिर्माण जल्द शुरू होगा। इससे सेक्टर-4, 8, लोटस ग्रीन सिटी, सेक्टर-29 व 30, पलवल सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस सड़क के लिए राज्य सरकार ने नगर परिषद को 1 करोड़ 91 लाख रुपये का बजट भी जारी किया है। जिस एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा, उसे सड़क का निर्माण करने लिए 120 दिन का समय दिया जाएगा। सेक्टर-7 स्थित आवास कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुन रहे विधायक ने कहा कि वे शहर की एक-एक सड़क और एक-एक गली के हालात को बखूबी जानते हैं। सड़कों को लेकर दिन-रात प्रयास कर रहे हैं कि सरकार की तरफ से सड़कों का निर्माण करने के लिए हरी झंडी मिल सके।
उन्होंने कहा कि हाल में ही शहर की विभिन्न गलियों का निर्माण शुरू किया गया है। इन पर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे। अब नगर परिषद की तरफ से उमरी चौक से लेकर सेक्टर-30 से होते हुए पावर ग्रिड कॉलोनी तक सड़क निर्माण कार्य के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस सड़क के टेंडर को ऑनलाइन प्रणाली से भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कोई खामी पाई गई तो दोषी व्यक्ति और अधिकारी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें