फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा अनाज मंडी में 1.65 करोड़ रुपये से सड़क, फड़ का नवीनीकरण

विज्ञापन
पिहोवा। सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच। स्वयं
विज्ञापन
पिहोवा। अनाज मंडी में सड़कों और पक्के फड़ों के नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया है। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष तरणदीप सिंह वड़ैच ने इसका उद्घाटन किया। अंबाला रोड की ओर दुकानों के सामने 40 फुट चौड़ी सड़क नए सिरे से बनेगी, जिस पर लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके साथ बने पक्के फड़ को भी तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित नई अनाज मंडी की सभी सड़कें भी दोबारा बनाई जाएंगी। अध्यक्ष तरणदीप वड़ैच ने धान के मौसम से पहले कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में प्रदेश की सभी मंडियों में मूलभूत सुविधाओं पर काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें