फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में संदीप सिंह वासी गांव चकजगातियां ने कहा कि 2 जुलाई को वह अपने पिता सुखपाल सिंह के साथ शिमला से घूम कर अपनी कार में वापस घर जा रहे थे। जब गोगपुर वाली सड़क पर पहुंचे तो उसके पिता ने उससे उससे पानी मांगा, लेकिन कार में पानी नहीं होने के कारण उन्होंने दुकान से पानी की बोतल खरीदने के लिए गाड़ी रुकवा ली। कार से उतरकर जब उसके पिता दुकान से पानी की बोतल खरीद कर वापस आ रहे तभी झांसा की तरफ से आ रहे कार चालक ने उसके पिता को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता काफी दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसने तुरंत अपने पिता को संभाला और कार में लेकर उजाला सिग्नस अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें