फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी बस कैंटर के पीछे घुसी, एक की मौत, 6 घायल, 2 पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर गांव शरीफगढ़ के नजदीक शनिवार तड़के प्रवासी मजदूरों से भरी एक बस कैंटर में जा घुसी, जिसमें एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त बिहार के गांव कोतहुआ वासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोतहुआ बिहार निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि एक निजी बस में सवार होकर 20-25 प्रवासी मजदूर बिहार से लुधियाना के लिए चले थे। उनके साथ उसके ताऊ का लड़का जितेंद्र यादव भी था। बस को राजू प्रसाद चला रहा था। शनिवार तड़के जब वह पिपली और शाहाबाद के बीच गांव शरीफगढ़ के पास पहुंचे तो बस के आगे एक कैंटर को लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाता हुआ जा रहा था। कैंटर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी और उनकी बस कैंटर के पीछे जा घुसी। हादसे में उसका भाई जितेंद्र यादव सहित अन्य छह सवारी चोटिल हो गई, लेकिन उसके भाई जितेंद्र यादव को गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना मिलते ही हैल्पर्स की टीम प्रधान तिलक राज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य जयपाल सिंह, नरेश सैनी, इंद्र लाल बत्तरा तथा पूर्ण सहिं के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक जांच के बाद जितेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य छह घायलों में से दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस हादसे में मोहम्मद, नीरज, मोतीचंद, आलोक, नौशाद आलम घायल हुए हैं। पुलिस ने ब्यान दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें