फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडा नदी में आया 10 हजार क्यूसिक पानी, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
River increase of the Water - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने के बाद मारकंडा नंदी में बुधवार को बरसाती पानी आना शुरू हो गया है और जलस्तर बढ़ता जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मारकंडा नदी में 10 हजार क्यूसिक पानी बह रहा था और देर रात तक 12 हजार के करीब क्यूसिक पानी आने की उम्मीद जताई जा रही है। गेज रीडर रोशन लाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण नदियां लबालब हैं। उन्हीं का पानी शाहाबाद की नदी में आता है। उन्होंने बताया कि पानी का जलस्तर बढ़ रहा है और देर रात तक पानी का जलस्तर 12 हजार क्यूसिक तक जा सकता है। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में निचाई पर स्थित खेतों में पानी भर गया है। पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण पहले ही यह खेत पानी से लबालब हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के चलते पानी आ जाने से अनेक गांवों में निचाई पर स्थित खेतों में फसलें खराब होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें