फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जलभराव से फसलें खराब होने का खतरा, भड़के किसानों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद होने का खतरा बना तो मंगलवार को किसान सड़कों पर उतर आए। गांव मुर्तजापुर के समीप कुरुक्षेत्र रोड जाम कर जमकर रोष जताया तो प्रशासन की ओर से पानी निकासी को लेकर की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बारिश के कारण उनके खेतों में पानी कई कई फुट भर गया है, जिस कारण उनकी फसल ख़राब हो गई है । पानी अधिक आने के कारण निकासी न के बराबर है । पानी खेतों के साथ साथ सड़क पर भी फैल गया है । गांवों का एक दूसरे से संपर्क लगभग टूट गया है । प्रशासन द्वारा इस बारे कोई सुध नहीं ली गई है ।
यहां पर कई गांवों का पानी आकर इकट्ठा हो रहा है परन्तु निकासी का कोई प्रबंध नहीं है । ज्यादा पानी होने के कारण जहां फसल बर्बाद हो गई है वहीं पशुओं के लिए चारे की भी समस्या बनी हुई है । किसान अपने स्तर पर पानी को निकालने में लगे हैं, लेकिन पानी कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा कर शांत किया और जाम को खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें