कुरुक्षेत्र। ठगों ने एक व्यक्ति को बातों में लगा कर उसके हाथ से सोने की दो अंगूठियां निकाल ली। थाना कृष्णा गेट में मोमन निवासी तिगरी खालसा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह गांव से फिजियोथेरेपी कराने के लिए निजी अस्पताल आया था। अस्पताल से फारिक होने के बाद पैदल जा रहा था। वह अंकुर नर्सिंग होम वाली गली में पहुंचा तो दो युवक आए और उसे बातों में लगा कर उसके दोनों हाथों में पहनी सोने की अंगूठी निकाल कर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद