फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिहान और अश्वत ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ बाबैन। भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया पंचकूला द्वारा आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में विजय का परचम लहराया। कोच मनजीत कौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 से 18 अगस्त तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में छात्र रिहान और अश्वत ने स्वर्ण पदक, अवनी, भूमि, कुश, समरराज और गुरुनदर कौर ने रजत पदक हासिल किया। जबकि मयंक, हरकीरत, जेनिश, ऋषभ, यतीश और आरव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के चलते विजेता छात्रों के सम्मान में स्कूल की तरफ से एक रोड शो निकाला गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनीता खन्ना ने कहा कि ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना ही महत्वपूर्ण है और उसमें पदक जीतना सोने पर सुहागा जैसा है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से ही हमेशा कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें