कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में ग्रामिणों को जागरूक करते पैनल अधिवक्ता तुषार सैनी।
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है और साथ ही मजदूरों को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत पैनल अधिवक्ता तुषार सैनी व पीएलवी अमनप्रीत द्वारा गांव ज्योतिसर व कमोदा में लोगों को जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की ओर से नवरात्रों के अवसर पर भद्रकाली मंदिर में हेल्प डेस्क लगाया गया है। इस हेल्प डेस्क के तहत पीएलवी राजपाल और जोगिंद्र कौर द्वारा श्रद्धालुओं को डीएलएसए द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी जा रही है। सीजेएम नितिन राज ने कहा इस प्रकार के हेल्प डेस्क को लगाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है।