फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोलो एकल नृत्य के चतुर्थ समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की रिद्धिमा प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित प्रतियोगिताएं शनिवार को संपन्न हुई, जिस दौरान गुलजारी लाल नंदा मेमोरियल स्थल की निदेशिका प्रो. सुचिस्मिता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर वाद-विवाद, हस्तलेखन, वन एक्ट प्ले, थियेटर प्ले, फैंसी ड्रेस, फन गैम्स लड़कियां व फन गेम्स लड़के, एकल क्लासिकल नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिला ने बताया कि जिला स्तर पर बाल दिवस के अवसर पर 15 से 19 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले विजेता बच्चे मंडल व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन


इस प्रकार रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
- सोलो एकल नृत्य के चतुर्थ समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की रिद्धिमा ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की करमदीप कौर ने द्वितीय, मॉडल संस्कृति स्कूल की मन्नत अरोड़ा ने तृतीय व विश्वास पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की सिमरप्रीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- सोलो एकल नृत्य के तृतीय समूह में मिलेनियम स्कूल की मायरा बावा ने प्रथम, धन्ना भगत स्कूल की मन्नत ने द्वितीय, डीएवी स्कूल की गुरनुर ने तृतीय व विश्वास पब्लिक स्कूल किशनगढ़ की कृतिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

- सोलो एकल नृत्य के द्वितीय समूह में डिवाइन स्कूल, शाहाबाद की संपदा ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आयुषी ने द्वितीय, डीएवी स्कूल की सेयसा ने तृतीय व विज्डम वर्ल्ड स्कूल की सान्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

- वाद विवाद प्रतियोगिता के तृतीय समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की एंजल ढांडा ने प्रथम, जय भारती विधा मंदिर की स्नेहा ने द्वितीय, डीएवी स्कूल की चक्षु ने तृतीय व ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की आयसी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता के चतुर्थ समूह में डीएवी स्कूल की गरिमा पुरी ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल की गार्गी ने द्वितीय, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की कल्पना ने तृतीय व ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की शगुन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आदित्य ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, खेडी रामनगर के निखिल ने द्वितीय, महावीर जैन स्कूल के रसित ने तृतीय व डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पिहोवा की मिसमित ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- फन गेम्स लड़कियां प्रतियोगिता के तृतीय समूह में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पिहोवा की माधवी ने प्रथम, जय भारती विधा मंदिर की देवकी ने द्वितीय, डिवाइन पब्लिक स्कूल की अक्षवी ने तृतीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ मा. विद्यालय की स्वाति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- फन गेम्स लड़कों की प्रतियोगिता के तृतीय समूह में जय भारती विधा मंदिर के अर्जुन ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन के गुरमीत ने द्वितीय, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पिहोवा के मनन ने तृतीय व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के रितुलिक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- हिन्दी लेखन के प्रथम समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की वान्या ने प्रथम, डिवाइन स्कूल, शाहाबाद की जसलीन कौर ने द्वितीय, गीता निकेतन विधा मंदिर के दीपांशु वर्मा ने तृतीय व जय भारती विद्या मंदिर की गीतिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- हिन्दी लेखन के द्वितीय समूह में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की तनुष्का ने प्रथम, अग्रेसन पब्लिक स्कूल की कनकलता ने द्वितीय, बाबा सिद्धनाथ स्कूल की यशस्वी ने तृतीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की राखी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- अंग्रेजी लेखन के प्रथम समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आराध्या ने प्रथम, पूजा मार्डन स्कूल की तनिश्क ने द्वितीय, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहबाद की वाची बैस ने तृतीय व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के एल्विन सैनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- अंग्रेजी लेखन के द्वितीय समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमीन की आस्मीन ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की नितिका द्वितीय, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पिहोवा की नमनजोत कौर ने तृतीय व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की सुनंदिनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
- अवन एक्ट प्ले के चतुर्थ समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमीन की टीम ने द्वितीय व डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पिहोवा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें