फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस के हत्थे चढ़ा लूटपाट का इनामी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ढाई साल पहले गांव अधोया के शराब ठेके से पिस्टल और चाकू के दम पर 70 हजार रुपये व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने मोस्ट वांटेड इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोस्ट वांटेड आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी चोरा जिला पटियाला (पंजाब) ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में शराब ठेकेदार जसबीर सिंह ने बताया था कि उसके ठेके पर कैथल का रहने वाला विक्की बतौर सेल्समैन कार्यरत था। रात को उसके पास विक्की का फोन आया कि दिलप्रीत खान व नवदीप निवासी पटियाला गाड़ी में ठेके पर आए थे। नवनीत ने उससे कहा कि उनको 25 पेटी शराब चाहिए। उसने नवनीत से 42 हजार 350 रुपये लेकर 25 पेटी शराब उनकी गाड़ी में रखवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय एक पजेरो गाड़ी में चार युवक आए, जिसमें एक के हाथ में पिस्टल तथा दूसरे के हाथ में चाकू था। उन्होंने ठेके में घुसकर उसके साथ मारपीट करके गल्ले से 70 हजार रुपये, उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया और गाड़ियों में फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-टू को सौंपी गई थी। इस मामले 16 अप्रैल को इनामी मोस्ट वांटेड धन्ना निवासी पटियाला को गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में मोस्ट वांटेड आरोपी गुरप्रीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें