कुरुक्षेत्र। अग्रवाल धर्मशाला में रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक विशेष बैठक हुई। यह बैठक पूर्व प्रधान रमेश बंसल के मार्गदर्शन और प्रधान बृजमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर विशेष चर्चा हुई। साइबर अपराधी पैसा ठगने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं, जैसे पुलिस या सीमा शुल्क अधिकारी बनकर धमकी देना। बुजुर्गों को ऐसे फोन आने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि क्लब के प्रधान या महासचिव को सूचना देनी चाहिए। इस अवसर पर इंजीनियर सीपी गुप्ता और विपिन गुप्ता को बुजुर्गों के हित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सदस्यों से 11 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से रात्रि 8:30 बजे तक होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।