कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बीए इकनॉमिक्स (ऑनर्स विद रिसर्च) के प्रथम बैच की मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। बाह्य परीक्षक प्रो. संजीव बंसल ने विद्यार्थियों के शोध कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि अनुसंधान से ज्ञान और विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित होती है। आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा और विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऑनर्स विद रिसर्च कार्यक्रम स्नातक स्तर पर शोध संस्कृति को बढ़ावा देता है। यह उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य डॉ. अश्वनी, डॉ. रजनी, डॉ. राजेंद्र और डॉ. राजेश के निर्देशन में पूरे किए। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।