फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थानों के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
प्रदीप झांब को सम्मानित करतीं नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उमरी की तरफ से विश्व युवा कौशल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आईटीआई के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान 13 से ज्यादा संस्थानोें के प्रतिनिधियों को आईटीआई प्रशिक्षु को प्रशिक्षण देने पर सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा ने दिया।
आईटीआई उमरी में नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा, सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब, प्रधानाचार्य जगमोहन, ब्रह्मपाल व नरेश पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उमा सुधा ने कहा कि युवाओं के कौशल को निखारने के लिए सरकार काम कर रही है। युवाओं को भी मेहनत और ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करके स्वयं का रोजगार स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब ने कहा कि कुरुक्षेत्र आईटीआई संस्थान की तरफ से युवाओं को कौशल करने के काफी प्रयास किए जा रहे है। प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग को भारत सरकार की तरफ से अप्रेंटिस की श्रेणी में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और पूरे देश में इस श्रेणी में जनसंपर्क विभाग को यह अवार्ड मिला है। इस कार्यक्रम में आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, गीत व भाषण प्रस्तुत किए और इन प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया।
विज्ञापन

उमा सुधा ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, शाहाबाद शुगर मिल, हरियाणा रोडवेज, इनकॉस वुडटेक मथाना, अभि बुटीक व मैचिंग सेंटर, यूएचबीवीएन शाहबाद, जन स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र से आए हुए प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने पोस्टर मेकिंग, भाषण व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ आईटीआई के अनुदेशकों, लिपकीय स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मपाल व नरेश पाल ले किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें