फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पलवल रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम जारी, चार ट्रेनें रद्द तो कई देरी से चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली मंडल के रेलवे स्टेशन पर सिग्नल को बेहतर बनाने का काम पिछले पांच दिनों से चला हुआ है, जिसके चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज चार ट्रेनें रद्द तो कई देरी से चल रही हैं। इससे जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं रेलवे को भी लाखों का फटका लग रहा है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को दूसरे साधनों का भी सहारा लेना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री जहां पूछताछ केंद्र से ट्रेन के आने की जानकारियां जुटाते रहे तो वहीं मोबाइल से ट्रेनों के आने की सूचना भी देखते रहे। ट्रेनों के रद्द होने व देरी से होने के चलते दिनभर रेलवे स्टेशन पर भीड़ का आलम बना रहा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पलवल स्टेशन को रेनोवेशन किया जा रहा है, जिसके चलते सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके चलते चार ट्रेनें रद्द की गई हैं तो वहीं कई ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं।
विज्ञापन





इंटरलॉकिंग का काम अभी जारी : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि पलवल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम अभी जारी है, जिसके कारण चार ट्रेनें रद्द हैं। इससे दूसरी ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन




ये ट्रेनें रही रद्द (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या-नाम
11057 मुंबई अमृतसर एक्सप्रेसरद्द
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस-रद्द
12919 मालवा एक्सप्रेसरद्द
12920 मालवा एक्सप्रेस -रद्द



ये ट्रेनें चलती रही देरी से (अप व डाउन)
12716 सचखंड एक्सप्रेस-दो घंटे 20 मिनट
12460 अमृतसर नई दिल्ली एक्सप्रेस-दो घंटे 43 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेसएक घंटा 10 मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस-एक घंटा 13 मिनट
11842 खजुराहो एक्सप्रेस-42 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस-48 मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस-35 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें