फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलवामा के वीर बलिदानियों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयराम सैनिक स्कूल में पुलवामा अटैक के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंगलवार को विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी कैडेट और शिक्षक मौजूद रहे और दो मिनट का मौन रखा। कैडेट ने अनुशासन व श्रद्धा के साथ वीर जवानों की स्मृति में मौन धारण किया। इसके बाद प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से पुलवामा की घटना का उल्लेख करते हुए शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया। स्कूल प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सभी कैडेट को उनके आदर्शों पर चलकर देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें